जौनपुर धारा, खुटहन। जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा पुस्तिका, लेजर, जीपीएफ पासबुक पर अद्यतन इंट्री न पाये जाने पर नाराज़गी ज़ाहिर किया, जिसे तत्काल अपडेट करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को अचानक ब्लाक पर पहुंची डीडीओ को देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। वह सीधे बीडीओ कार्यालय में पहुंच क्षेत्र पंचायत के कामों का बारीकी से निरीक्षण किया। मनरेगा के मस्टररोल,इशू रजिस्टर और ईपीएफ से संबंधित फाइलें देख उनकी विधिवत समीक्षा कीं।बृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के अभिलेखों का निरीक्षण किया। जिसे देख संतुष्टि जाहिर किया। पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान की पेंडेंसी को तत्काल निश्तारण किए जाने को कहा। जाते जाते सेवा पुस्तिका पर कर्मियों के हस्ताक्षर अवश्य कराये जाने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ गौरवेंद्र सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। लगभग तीन घंटे तक ब्लाक मुख्यालय पर डीडीओ जमी रहीं। उसके बाद वे जिला मुख्यालय वापस लौट गयी। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस लिया।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Jaunpur News : लेजर व सेवा पुस्तिका अपडेट न देख डीडीओ नाराज



