Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : रमजान के महीने में मुस्लिम महिलाओं ने कपड़ा की...

Jaunpur News : रमजान के महीने में मुस्लिम महिलाओं ने कपड़ा की खरीदारी

जौनपुर धारा,खुटहन। ईद पर्व के ठीक पहले नगर में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में जमकर कपड़ों व आदि सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। कपड़े, सजावट के सामान की लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में सुबह से लेकर देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। महिलाओं व पुरुषों ने अपने मनपसंद के वस्तुओं की खरीदारी की। दुकानदारों ने बताया कि ईद की वजह से इस बार के साप्ताहिक बाजार में लोगों की खूब भीड़ हुई है।

बाजार सजने के बाद सुबह ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार में आए हुए थे। बाजार में सस्ते दर पर लोगों को अच्छे सामान मिल जाते हैं। यही वजह कि बाजार में खूब भीड़ होती है। कपड़ा, जूते सहित सभी चीजों की दुकान लगी हुई थी। ईद की तैयारियां और खरीदारी शुरू हो गई है, त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार की साप्ताहिक बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। कपड़े, जूते-चप्पल और सजावटी सामान की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। बच्चों के लिए रंग-बिरंगे सूट की खरीदारी चल रही है। पुरुष कुर्ते के साथ मैचिंग फुटवियर खरीद रहे हैं। महिलाएं सैंडल, हील्स और पारंपरिक पंजाबी जूतियों को प्राथमिकता दे रही हैं। परिवार के साथ खरीदारी कर रहे लोगों की भीड़ से स्पष्ट है कि इस वर्ष ईद की रौनक पिछले वर्षों से अधिक होगी। पवित्र रमजान का महीना अब समाप्त होने को है, इसके बाद अब ईद के लिए जौनपुर मुख्यालय स्थित कोतवाली चौराहा से सुतहटी बाजार तक कतारबद्ध रेडीमेड कपड़ों की लगी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। ईद अब नजदीक आने से ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर काफी बढ़ गई है। ईद को लेकर दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों के अधिक आने से दुकानदारों ने खास तैयारी की है। इस दौरान रविवार बन्दी के बावजूद लगे साप्ताहिक बाजार में लोगों को भारी भीड़ के चलते घण्टों जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। यह जाम कोतवाली चौराहा से लेकर सुतहटी बाजार तक रही। इस दौरान यह भी देखने को मिला ईद को लेकर लोगों की खरीदारी का आगाज हो गया है। हांलाकि की साप्ताहिब बन्दी के कारण रोड़ पर जाम के कारण कुछ विशेष प्रभाव नहीं दिखा, लेकिन सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आये।

Share Now...