- पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में अटेवा को हमारा पूर्ण समर्थन : प्रिया सरोज
- अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियो ने सांसद प्रिया सरोज को दिया ज्ञापन
जौनपुर धारा, जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज से मुलाकात की और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उन्हें ज्ञापन दिए। सांसद ने कहा कि हर संभव मदद के साथ सदन में उठाने का आश्वासन दिया और प्रधानमंत्री को पत्र ले लिखी। बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा मंडल वाराणसी के उपाध्यक्ष एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ महामंत्री रमेश यादव व जिला अध्यक्ष चंदन सिंह, महामंत्री इंदु प्रकाश के नेतृत्व में सांसद मछली शहर से प्रिया सरोज से मिल करके शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और सांसद सरोज को ज्ञापन दिए। सांसद प्रिया सरोज ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को सदन में उठाएगी और प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। शिक्षकों और कर्मचारियों को उनका हक दिलाने का काम करेंगी। मण्डल उपाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि एनपीएस व यूपीएस दोनों पेंशन स्कीम शेयर बाजार पर आधारित है। जिसमें शिक्षक कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। पुरानी पेंशन में ही शिक्षकों व कर्मचारी के भविष्य सुरक्षित है। जिला अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे। महामंत्री इन्दु प्रकाश ने कहा कि जरूरत पड़ी गई तो सड़क पर उतर कर संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पुष्पक, केडर प्रभारी टीएन यादव, जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ.राजेश उपाध्याय, लालचंद चौरसिया, संगठन मंत्री सुभाष सरोज, अरविंद यादव, संयुक्त मंत्री ब्रह्माशील, आशीष लोहिया जिला कैड प्रभारी प्रदीप चौहान, नवीन शर्मा, संजय कनौजिया, अशोक यादव, आनंद स्वरूप मौजूद रहें।



