जौनपुर धारा, जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद मे जिलाध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय के सामने आम सभा करके पेंशन राशिकरण की वसूली दस बर्ष मे समाप्त करने एवं जिन पेंशनरो से अधिक वर्षो तक की गई है, उसे वापस किया जाए। इसके साथ ही पेंशनर्स के पेंशन मे क्रमशः पैसठ सत्तर एवं पचहत्तर वर्ष की उम्र पर पांच दस एवं पन्द्रह प्रतिशत की वृद्धि सम्बन्धित बनी सैध्दांतिक सहमति को लागू किया जाए। इन्ही दो मांगो को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलामन्त्री राजबली ने ज्ञापन को पढकर सभी पेंशनर्स को सुनाने के पश्चात पारित कराने का प्रस्ताव रक्खा जिसे आम सभा ने ध्वनित मत से पारित कर दिया। तत्पश्चात जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी मछलीशहर शैलेन्द्र को प्रधानमन्त्री भारत सरकार एवं मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन प्राप्त सौंपा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामकेश यादव, केके.त्रिपाठी, दिनेश कुमार सिंह, कृपाशंकर उपाध्याय, गोरखनाथ माली, वीबी.सिंह, बलिराम यादव, राजाश्रय रजक, सुकखु राम, रमेश, रामअवध लाल, मंजूरानी राय, रामसूरत यादव लोग मौजूद रहें। सभा का संचालन जिला मन्त्रीराजबली यादव ने किया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur News : पेंशनर्स राशिकरण की वसूली 10वर्ष करने मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन



