― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : नगदी सहित डेढ लाख का सामान उठा ले गये...

Jaunpur News : नगदी सहित डेढ लाख का सामान उठा ले गये चोर

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दो अलग जगह पर हुई चोरी की घटना में चोरों ने छत के रास्ते घुसकर केशवपुर में बीस हजार नगदी गहने और कपड़े सहित डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। जबकि गौराबादशाहपुर मार्केट में होम्योपैथिक अस्पताल का भी ताला चोरी की नीयत से तोड़ा कुछ न मिलने पर बगल में चाय पान के गुमटी को तोड़कर उसमें रखे सामान भी उठा ले गए। केशवपुर निवासी मनीष मौर्य के घर में छत के रास्ते चोर घुसकर लोहे की अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसने रखे हुए बीस हजार नगद जेवर और कपड़े सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान उठा ले गए। गौराबादशाहपुर के मुखिया मार्केट के पास राजकुमार निवासी पिलखुवा के चाय पान की गुमटी का ताला तोड़कर पांच हजार का सामान भी कर उठा ले गए। बगल में स्थित होम्योपैथिक अस्पताल का भी चोरों ने ताला तोड़ा लेकिन अस्पताल से कुछ चोरी नहीं कर पाए। घटना की सूचना पर गौराबादशाहपुर पुलिस छानबीन में लगी रही।

Share Now...