Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : द्वितीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 21जुलाई को

Jaunpur News : द्वितीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 21जुलाई को

जौनपुर धारा, जौनपुर। योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन के तत्वाधान में 21 जुलाई, रविवार को नगर के शिया डिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्ग के 8 वर्ष से 21 वर्ष तक के बच्चे बच्चे भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल इवेंट, आर्टिस्टिक सोलो, आर्टिस्टिक पेयर, रिडमिक पेयर, प्रâी फ्लो आदि वर्ग सम्मिलित किए जाएंगे। इस सम्बंध में पत्रकारों से बात करते हुए योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस संगठन की जिला अध्यक्ष व ऋषि योग केंद्र की संचालिका रजनी साहू ने बताया कि जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता की विजय खिलाड़ी अगस्त माह में होने वाली राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। साथ ही राज्य स्तरीय विजेता अक्टूबर महीने में आयोजित होने वाली नेशनल योगासन प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य होंगे। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 स्कूलों के छात्र-छात्राओं के भाग लेने की उम्मीद है। सभी विजेताओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा।

Share Now...