― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ठंड में बढ़ी कोयले व लकड़ी की मांग, हीटर...

Jaunpur News : ठंड में बढ़ी कोयले व लकड़ी की मांग, हीटर के दामों में भी हीजाफा

जौनपुर धारा, जौनपुर। एक सप्ताह से पड़ रही ठंड ने जनमानस को ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। हर कोई इससे बचने के लिए उपाय ढूंढता नजर आ रहा है। शीतलहर के चलते कोयला, लकड़ी के साथ ही रूम हीटर की भी डिमांड बढ़ गई है। वहीं अलाव के लिए सूखी लकड़ी खोजे नहीं मिल रही है। घर व दुकानों पर लोग जगह-जगह लकड़ी कोयला आदि जलाकर सर्दी से छुटकारा पाने की जुगत में लगे हुए हैं।

गरीबों के इस्तेमाल में आने वाली लकड़ी और कोयला अब अमीरों की जरूरत बन गया है। भीषण सर्दी में अंगीठियों की बिक्री बढ़ गई है। कच्चा कोयला व लकड़ी जलाने से इसकी मांग व इनके दामों में बढ़ोतरी हुई है। इस बार की एकाएक बढ़ी सर्दी ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में आम व गरीब आदमी अंगीठी में लकड़ी कोयला जला किसी प्रकार सर्दी से बचाव के प्रयासों में हैं। लेकिन अब इसका इस्तेमाल कोठियों व अमीरों में बढ़ गया है। सर्दी के मौसम में बिजली नहीं रहने या बिजली बिल की खपत कम करने के लिये लोग कोयले व लकड़ी आदि जलाकर बचाव करने में लगे हैं। इसी कारण लकड़ी व कच्चे कोयले के दाम में भारी उछाल है तथा इनकी मांग निरंतर बढ़ती जा रही है।

रजाई, गद्दों, कंबलों व गर्म पकड़ों की बढ़ी मांग भीषण सर्दी के दौर में रजाई गद्दों व कंबलों की मांग में काफी बढोत्तरी हुई है। कंबल बाजार में 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। साथ ही दामों में बढौत्तरी हुई है। रजाई कम्बल व गर्म कपडों के दुकानों पर खरीदारी के लिये लोग बजट में उपयोग वालो सामानों की खरीदारी कर रहें हैं।

Share Now...