― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : जौनपुर में दिखे चीते जैसे अजीब जानवर ने महिलाओं...

Jaunpur News : जौनपुर में दिखे चीते जैसे अजीब जानवर ने महिलाओं को काटा, हालत गंभीर

  • सरायख्वाजा के कुहिया गांव का मामला
  • ग्रामीणों के अनुसार चीता जैसा था जानवर

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुहिया जर्रो गांव में धान काटते वक्त महिलाओं पर जंगली जानवर ने हमला कर, एक महिला का कंधा व दूसरी लड़की के कान में काट लिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया। काफी संख्या मे ग्रामीणों ने जब जानवर को दौड़ाया तो वह कुहिया ताल में जाकर छुप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार कुहिया गांव की निवासी ४५वर्षीय सरसती देवी व २५वर्षीय ममता के साथ में धान कट रही थी, उनके मुताबिक उसी धान में चीते जैसा जंगली जानवर था। वह जोरदार झपट्टा मारा पहले लड़की का कान को नोच लिया। उसके बाद बचाव में दौड़ी विमला पर हमला कर दिया। जिसका कंधा पूरा काट खाया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और लोगों ने देखा कि वह जानवर चीते जैसा था, लोगों ने घेराबंदी की भीड़ जूटा देखकर वह जंगली जानवर कुहिया के ताल में भाग कर छुप गया। सूचना पर ११२ नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एसआई प्रभुनाथ के साथ पुलिस ने पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घायलों से जानवर के हुलिया के बारे में जानकारी लिया। ग्रामीणों ने भी ताल की घेराबंदी कर रखी है। प्रधान समर बहादुर यादव ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। जंगली जानवर को पकड़ना जरूरी है अन्यथा और लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

Share Now...