Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : जल जीवन मिशन की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर...

Jaunpur News : जल जीवन मिशन की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर धारा, खुटहन। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन द्वारा नामित संस्था जानकी प्रसाद मेमोरियल रिसर्च एंड एजुकेशनल ट्रस्ट महाराजगंज द्वारा विकास खण्ड परिसर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत खण्ड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह और बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेश कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक योगेश चंद्र शुक्ला और आशुतोष पांडेय द्वारा जल जनित मुद्दों दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियां और उनसे बचने के उपाय के बारे में बताया गया और फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन के उपयोग के बारे में लोगों को बताया गया। प्रशिक्षक विजय पांडे द्वारा स्वास्थ्य एवं सफाई हेतु ग्रामीण बसावटों को सुरक्षित पेयजल प्रदान करने तथा ठोस और तरल कचरा प्रबंधन हेतु विभिन्न रंगों के माध्यम से सामाजिक मानचित्रण द्वारा लोगों को बताया गया। जल जीवन मिशन की रूपरेखा को आगे और मजबूत करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। जिससे सरकार का लक्ष्य समय से पूरा किया जा सके। कार्यशाला में बाल विकास अधिकारी सुरेश कुमार यादव मुख्य सेविका सुशील वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार मिश्रा और समस्त आंगनबाड़ी सहायिका आदि उपस्थित रही। खण्ड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार मिश्रा द्वारा जल जीवन मिशन की टीम की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर गांव में रवाना किया गया। कार्यशाला में टीम के सदस्य अंकित यादव, अनुज पाल, विजय पांडेय, मनीष यादव, लवकुश गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...