― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : एक लाख किसानों ने कराया फार्मर रजिस्ट्री

Jaunpur News : एक लाख किसानों ने कराया फार्मर रजिस्ट्री

जौनपुर धारा,जौनपुर। किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं की पारदर्शी तरीके से त्वरित लाभ प्रदान कर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए एग्री स्टैक योजना के तहत जनपद के किसानों का आधार की तर्ज पर किसान कार्ड बनाया जा रहा है, इसके लिए जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा रोस्टर जारी कर 26जनवरी तक जिले की समस्त राजस्व गांवो में शिविर लगाकर किसान रजिस्ट्री की जाएगी। जिले में कुल सात लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी है, जिन्हें नियमित रूप से योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। जनवरी के अंत तक 19वीं किस्त जारी होने तक सभी लाभार्थियों को फार्मर रजिस्ट्री कराकर किसान गोल्डेन कार्ड बनवा लेना है, क्योंकि अगली किस्त के लिए किसान कार्ड (फार्मर रजिस्ट्री) बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है, 26जनवरी तक किसान कार्ड न बनवाने वाले कृषकों की किस्त रुक सकती है। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में किसान का आधार नंबर, खेत का रखवा नंबर, खसरा नंबर, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा। पूरा विवरण दर्ज होने के बाद किसानों को एक यूनिक नंबर जारी होगा। इस नंबर के जरिए ही संबंधित किसान का पूरा विवरण देखा जा सकेगा। रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण होने के बाद किसान कार्ड बनाया जाएगा, कार्ड से मिलने वाले नंबर के जरिए ही पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जाएगा। किसान कार्ड के लिए जिले के हर राजस्व गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कृषि विभाग/पंचायत विभाग एवं राजस्व विभाग के दो-कर्मचारी रहेंगे। किसान कार्ड से फायदे बताते हुए जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने बताया कि अभी तक किसान को किसी भी तरह का ऋण लेने के लिए बार-बार राजस्व रिकार्ड देना पड़ता है, किसान रजिस्ट्री होने पर उसके नंबर को सम्बंधित एप पर डालकर उसका पूरा विवरण देखा जा सकेगा। इससे किसान कल्याण की योजनाएं बनाने और उसके क्रियान्वयन में आसानी होगी, लाभार्थियों को सत्यापन कृषि उत्पाद के विपणन और अन्य वित्तीय मामलों में सहूलियत होगी।

Share Now...