जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के मटियारी गांव में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का गुरुवार की दोपहर उ़पनिदेशक समाज कल्याण वाराणसी मंडल डॉ.मंजू श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर प्रधानाचार्य रामबिहारी मौर्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपनिदेशक ने विद्यालय मे रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को शिक्षा की गुणवत्ता परख कर रहन सहन एवं भोजन के बारे में पूछताछ की। छात्रों का जबाब मिलने से काफी प्रसन्नता जाहिर किया। उन्होंने विद्यालय में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह वर्धन कर परिक्षा मे सर्वोत्तम अंक हासिल करने के लिये अग्रिम शुभकामनाएं दी। निरीक्षण के दौरान कुछ समय के लिए विद्यालय में अफरा-तफरी मची रही। इस अवसर पर जयप्रकाश विश्वकर्मा, एडीओ नमन राय, रामासरे सरोज, चंदन यादव, संतोष कुमार, सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार यादव समेत विद्यालय के समस्त स्टॉप मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Jaunpur News : उपनिदेशक ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का किया निरीक्षण

Next article


