― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : अनुराग के हत्यारोपियों के घर नोटिस चस्पा

Jaunpur News : अनुराग के हत्यारोपियों के घर नोटिस चस्पा

  • जाँच में ग्रामसभा के बंजर जमीन की हुई थी पुष्टि, अब होगी कार्यवाही

जौनपुर धारा, जौनपुर। अनुराग हत्याकाण्ड मामले में अब जाँच के आधार पर प्रशासनिक कार्यवाही तेज किया जा रहा है। ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के कातिलों ने ग्रामसभा के जमीन को कब्जा करके अपना आशियाना बना लिया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने जांच कराया और जिस जमीन पर आरोपितों का मकान बना है वह रक्त रंजित ज़मीन की सरकारी निकली। मामले में कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुण् जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को हटाने का नोटिस चस्पा कर दिया है साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। नोटिस चस्पा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। अनुराग यादव के हत्या आरोपियों के द्वारा अवैध बंजर भूमि पर बने मकान पर बेदखली के दर्ज मुकदमे की नोटिस की गई चस्पा। इस मामले में राजस्व टीम द्वारा आरोपी के अवैध बंजर की भूमि पर बने मकान पर बेदखली के दर्ज मुकदमे की नोटिस चस्पा की गई। बुधवार को तहसीलदार सदर कोर्ट से राजस्व कर्मी केसी मौर्य और मनोज श्रीवास्तव कबीरुद्दीनपुर गांव में पहुंचे। राजस्व टीम ने अनुराग यादव के हत्या के आरोपी लालता यादव के द्वारा बंजर भूमि पर अवैध रूप से बनाये गए मकान पर तहसीलदार कोर्ट में बेदखली के दर्ज मुकदमे की नोटिस प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव और लगभग 30 की संख्या में पहुचे ग्रामीणों और परिजनों की उपस्थिति में उनके सामने चस्पा की गई।

Share Now...