जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने पहुंचकर ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत 5 लाख का चेक सौंपा। बीते 30अक्टूबर को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में सुबह जमीनी विवाद को लेकर ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की तलवार से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसके तहत गुरुवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव डीएम डॉ.दिनेश चंद के साथ कबीरुद्दीनपुर गांव अनुराग के परिजनों के बीच पहुचे। राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत अनुराग के पिता रामजीत यादव व बहनों स्वाती और आराधना को 5 लाख का चेक सौंपा। इस दौरान डीएम डॉ.दिनेश चन्द, एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Jaunpur News : अनुराग के परिजन को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपा पांच लाख का चेक



