― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : भूमि विवाद में पड़ोसियों ने एडवोकेट को पिला दिया...

Jaunpur News : भूमि विवाद में पड़ोसियों ने एडवोकेट को पिला दिया जहरीला पदार्थ, मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन गांव में भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ पड़ोसियों के द्वारा हिस्सेदार एडवोकेट मनोज सिंह की सरेराह जमकर पीटाई किए जाने से घटना के तीसरे दिन उनकी वाराणसी में मौत हो गई। मृत्यु पूर्व युवा अधिवक्ता का जहर पिलाने के आरोप का बीडीओ प्रसारित होते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पाव फूल गए। घटना के तीसरे दिन एडवोकेट का बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रसारित बीडीओ घटना वाले दिन का बताया जाता है। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। मौके पर एसपी सिटी अरविन्द वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, एसडीएम शाहगंज राजेश चौरसिया पहुंच स्थित का जायजा लिया।प्रसारित बीडीओ में एडवोकेट ने थाने के एक एसएसआई सहित सात लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने बीडीओ के आधार पर दो को हिरासत में ले लिया है।

गांव निवासी व दिवानी न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे 44वर्षीय एडवोकेट मनोज सिंह का पड़ोसियों से बाग की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। गत 23 दिसंबर को पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम के द्वारा सीमांकन कराया गया।उक्त भूमि में आधा दर्जन से अधिक सेयरदार है। उसमें एक हिस्सेदार मृत एडवोकेट की गैर मौजूदगी में अन्य हिस्सेदारों ने एक समझौता कर पूर्व तरफ लगभग 12 फिट चौड़ा रास्ता निकालने का फैसला किया गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे अधिवक्ता ने खुद की अनुपस्थिति में लिए गए फैसले का विरोध कर दिया। जिससे नाराज होकर पड़ोसी सांवले सिंह, ऋतिक सिंह,अजय,नीरज,पंकज, युवराज सिंह ने उन्हें गांव वालों के सामने ही लात घूंसो से पीटना शुरू कर दिया। मनोज वहां से भागकर अपनी जान बचाई। दूसरे दिन 24दिसम्बर की सुबह वे घटना की तहरीर देने थाने पर जा रहे थे कि सब्जी मण्डी के पास उक्त मनबढ़ो ने उन्हें रोक लात घूंसो से जमकर पीटाई कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। घायल अवस्था में उन्होंने घर फोन कर आप बीती बताते हुए कहा कि वह उपचार हेतु जिला चिकित्सालय जा रहे हैं। पड़ोसियों ने पिटाई के बाद उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया है। वह बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे कि उन्हें उल्टी शुरू हो गई। गभिरन बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर वह बेहोश होकर गिर गये। वहां पहुंचे स्वजन उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले गए। हालत गम्भीर देख उन्हें बीएचयू वाराणसी भेज दिया गया। जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत्यु पूर्व उनके द्वारा प्रसारित बीडीओ में वह साफ साफ उक्त आरोपितों का नाम लेकर पिटाई के बाद जबरन जहर पिलाने का आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा थाने पर तैनात एक एसएसआई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। खबर लिखे जाने तक वाराणसी से शव घर नहीं पहुंचा था।

Share Now...