Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : नर सेवा ही नारायण सेवा इस सूक्ति को ध्यान...

Jaunpur News : नर सेवा ही नारायण सेवा इस सूक्ति को ध्यान में रखते हुए

जौनपुर धारा,जौनपुर। नवगठित समाज सेवी संस्था मुरली फाउंडेशन ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित मेदान्ता हॉस्पिटल लखनऊ के साथ शकरमण्डी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल प्रांगण में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस  शिविर में लगभग 100से ज्यादा मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर में उपस्थित मेदान्ता समूह के डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने हृदय रोग व लिवर रोग से पीड़ित अनेक मरीजों की ईसीजी व अन्य जांचे नि:शुल्क करा उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। इस अवसर पर मेदान्ता समूह के कोर्डिनेटर अजित पांडेय ने बताया कि मेदान्ता समूह मुरली फाउंडेशन जौनपुर के विचारधारा से काफी प्रभावित है। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय शिविर के सफल आयोजन हेतु सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक मनीष चंद्रा के प्रति आभार व्यक्त किया और सम्मानित किया। सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया इस शिविर की उल्लेखनीय विशेषता यह रही कि जनपद जौनपुर में प्रथम बार इस तरीके के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, जहाँ मरीजों के हित का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य कार्ड की व्यवस्था की गयी हो। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सीए सूजीत अग्रहरि ने उपस्थित जनमानस का आभार व्यक्त किया व शिविर का सफल संचालन संजय जायसवाल ने किया। शिविर में अतुल जायसवाल, पंकज सिंह, अवधेश गिरी व कृष्ण कुमार मिश्र समेत आदि लोग उपस्थित रहें।