Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : दो बसों की आपस में टक्कर, पांच श्रद्धालु घायल

Jaunpur News : दो बसों की आपस में टक्कर, पांच श्रद्धालु घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लुंबिनी दूधी मार्ग पर स्थित लकरी गांव के समीप शनिवार रात 1:00बजे दो बस की आपस में टक्कर हो गई टक्कर के दौरान 5 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के जिला अस्पताल पहुंचाया, विधिक कार्रवाई में जुट गई। बीते सोमवार को उड़ीसा से एक निजी बस करीब 45श्रद्धालुओं को तीर्थ कराने के लिए निकली थी। शनिवार सुबह श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन अयोध्या में कराने के बाद वह जब काशी के लिए रवाना हुई इसी दौरान सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लुंबिनी बुद्धि मार्ग पर स्थित लपरी गांव के समीप रात करीब 1 बजे जब पहुंची तो सामने से गुजर रही एक बस से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में सवार पांच श्रद्धालु गंभीर रूप घायल हो गए। टकराहट की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल उडीसा के थाना झरभन के डभ्भा गांव के निवासी बिलासे साहू का पुत्र जयद कुमार साहू (59), हजनैन का पुत्र जमुना साहू (60), फोत्तो बाई(60)पत्नी निलांबर, केमोती साहू(57) पत्नी निरंजन साहू, पिलासनी साहू(59) पत्नी जयैद साहू का एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया सभी घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...