जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। धनियामऊ हाईवे पर टूरिस्ट वैन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 16वर्षीय युवक की मौत हो गई। बरारी गांव का रहने वाला साहिल कुमार बाइक से बाजार गया था। रात करीब 8 बजे वह घर लौट रहा था। धनिया मऊ हाईवे के पास जौनपुर की तरफ से आ रही टूरिस्ट वैन से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना परिवार को दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और प्राइवेट एंबुलेंस से साहिल को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टूरिस्ट वैन के चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
― Advertisement ―
Jaunpur News : टूरिस्ट वैन और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Previous article


