जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत किया गया, तथा पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित चार सूत्रीय माँग पत्र थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक को सौंप कर पूरा करवाने की मांग की है। जिसमें थाना परिक्षेत्र में पुलिसगस्त बढ़ाकर पशुओ की चोरी को पूरी तरह से रोक लगाए जाने, किसान मजदूर और वंचितों द्वारा जो शिकायती प्रार्थना पत्र को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराए जाने, स्थानीय तिराहे पर आये दिन लग रहे जाम से निजात पाने, मुख्य तिराहे के अगल-बगल प्राइवेट वाहनों के ठहराव पर पूर्ण रूप से रोक लगाने सहित आदि मांगे शामिल रहीं। प्रतिनिधिमंडल में धर्मराज पटेल जिला महामंत्री, राकेश चंद्र मौर्य जिला प्रभारी, रामसूरत जिला कोषाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू राम पटेल आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur News : चार सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन



