जौनपुर धारा,केराकत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 ब्लॉक इकाई केराकत की एक आवश्यक बैठक प्राथमिक विद्यालय छितौना पर अपराह्न् 3:00 बजे संपन्न हुई। जिसमें ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में 15जुलाई को 3:00 बजे जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन व समारोह को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में ब्लॉक के तमाम शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक उपस्थित हुए। बैठक में संगठन के विस्तार के क्रम में रागिनी देवी को महिला प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया, साथ ही साथ जितेंद्र कुमार यादव को ब्लॉक कोषाध्यक्ष व बृजेश कुमार गौतम को ब्लॉक मीडिया प्रभारी आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पत्रकार बंधुओ में अरविन्द यादव व विनोद कुमार का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अन्त में ब्लॉक अध्यक्ष शिव बचन यादव ने आए हुए सभी सम्मानित शिक्षकों शिक्षामित्र एवं अनुदेशक भाइयों व बहनों से संयुक्त मोर्चा के तहत होने वाले ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय पर पहुंचने की अपील की व सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
― Advertisement ―
Jaunpur News : ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार



