Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सात कॉलोनियों में घूसा बाढ़ का पानी, लोगों का पलायन शुरू

वाराणसी। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। पानी अब तेजी से शहर की कॉलोनियों की ओर बढ़ रहा है। बाढ़...

E-Paper 20-07-2025

E-Paper 19-07-2025

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : आखिरी मजलिस में निकला ताबूत, नम आंखों से हुई...

Jaunpur News : आखिरी मजलिस में निकला ताबूत, नम आंखों से हुई जयारत

जौनपुर धारा, जौनपुर। मदरसा इमानिया नासिरिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीसरे दिन की आखिरी मजलिस की शुरूआत मुजफ्फरनगर से आये देश के मशहूर शोजखवांं जनाब हसन अली साहब ने अपने बेहतरीन अंदाज में शोजखवानी से किया। उन्होंने अपनी शायरी में शहजादी फातिमा की खूबियां व अच्छाइयों का बखान किया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक और मदरसा नासिरिया के प्रिंसिपल मौलाना महफूजूल हसन खान ने संबोधन में कहा कि अपने समाज के लोगों को समाज में फैली गलत बातों से दूर रहने की हिदायत दी। अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब के बाद शहजादी फातिमा का हक मुसलमानों ने छीन लिया, जबकि वह पैगम्बर मुहम्मद साहब की एकमात्र उत्तराधिकारी थीं। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए अपने समाज के लोगों से कहा कि समाज और देश में शांति और भाईचारा बढ़ाने की जरूरत है इसे आगे बढ़ाना चाहिए। मजलिस के खत्म होने के पश्चात शबीहे ताबूत बरामद हुआ। जिसकी अकीदतमंदों ने अकीदत के साथ नम आंखों से जयारत की और देश के मशहूर और जाने-माने नौहाखवां जनाब मुहम्मद रजा साहब ने बेहतरीन नौहा पेश किया। कार्यक्रम तय समय पर समाप्त हुआ और कार्यक्रम के संयोजक मौलाना महफूजुल हसन खान ने आये हुए सभी मोमिनों का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम का संचालन मौला सैयद आबिद रजा ने किया। इसमें मुख्य रूप से मदरसा प्रबंधक अहमद जहां खान एडवोकेट, मौलाना मुहम्मद मुस्तफा इस्लामी, मौलाना फजल अब्बास, मौलाना मुहम्मद जाफर, मौलाना मोहम्मद यूसुफ खान, मौलाना नजफ अली, मौलाना मुबाशेर हुसैन, मौलाना उरूज हैदर, शोएब जैदी, मिशकुरुल हसन शाजान समेत बहुत से सेवक और मोमिन मौजूद रहे।

Share Now...