Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  आईएमए शाहगंज के डॉ.अभिषेक बने अध्यक्ष व डॉ.देवीप्रसाद सचिव

Jaunpur News :  आईएमए शाहगंज के डॉ.अभिषेक बने अध्यक्ष व डॉ.देवीप्रसाद सचिव

जौनपुर धारा, शाहगंज। बुधवार की देर शाम नगर के पक्का पोखरा स्थित ज्योत्सना भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाहगंज की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें आईएमए के नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ.अभिषेक रावत को आईएमए शाहगंज का अध्यक्ष और डा.देवी प्रसाद पुष्पजीवी को सचिव चुना गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ.एस.एल गुप्ता और पूर्व सचिव डॉक्टर सुधाकर मिश्रा ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी संस्था हित में सदैव कार्य करने के लिए तत्पर रहेगी। समस्त चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.रफीक फारुकी और रिटर्निंग अधिकारी डॉक्टर डीके गुप्ता के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अन्य सदस्यों का भी चुनाव किया गया। आईएमए के इस चुनाव में डॉ.महेंद्र यादव, डॉ.डी.एस.यादव, डॉ.जेपी दुबे, डॉ.जावेद, डॉ.सुधांशु चित्रवंशी, डॉ.सुनील दुबे, डॉ.महफूज, डॉ.हिमांशु चित्रवंशी, डॉ.आकांक्षा सिंह, डॉ.रुचि मिश्रा, डॉ.नीना, डॉ.सालेह आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...