जौनपुर। शहर के दीवानी कचहरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में 5 अप्रैल 2026 को निषाद बिंद जन सेवा समिति के तत्वावधान में देव ऋषि महर्षि कश्यप तथा महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रेमा देवी (पत्नी नन्दलाल निषाद) ने की, जबकि संचालन एडवोकेट रमेश चन्द्र साहनी एवं राजनाथ निषाद द्वारा किया गया।
जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों की रही उपस्थिति
इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, मड़ियाहूं की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, पूर्व सांसद डॉ. के.पी. सिंह तथा गोल्ड मेडलिस्ट सुश्री खुशबू निषाद ‘नन्दा’ उपस्थित रहीं।
वक्ताओं ने महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज के जीवन, उनके आदर्शों तथा समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समाज के लोगों ने महापुरुषों को किया नमन
समारोह को सफल बनाने में संरक्षक मंडल के सदस्य तिलकधारी निषाद, नन्दलाल निषाद, शोभनाथ निषाद, रविन्द्र निषाद उर्फ पप्पू तथा प्राचार्य डॉ. मनोज निषाद का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संयोजन एडवोकेट राजकुमार निषाद, इन्द्रजीत निषाद, पुष्पेन्द्र निषाद (पुष्कर) और जगदीश नरायन निषाद ने किया। वहीं व्यवस्था की देखरेख कोषाध्यक्ष अश्वनी निषाद और मीडिया प्रभारी मनोज नागर ने की।
इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।



