Jaunpur News : टहलने निकला वृद्ध व्यक्ति हुआ लापता, परिजन खोजबीन में जुटे
जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मरगुपुर गांव में टहलने निकला एक वृद्ध व्यक्ति लापता हो गया। परिजन पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन करने में मदद की गुहार लगाई है। मरगुपुर गांव निवासी राज केशर मौर्य पुत्र स्व.कालूराम मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मौसी तीर्थराज पुत्र ननकू राम निवासी खामपुर बीते एक सप्ताह पूर्व से उसके घर पर रह रहे थे। सुबह सात बजे वह प्रतिदिन की तरह टहलने निकले किंतु घर वापस नहीं आए। काफी खोजबीन करने के बावजूद भी कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
Jaunpur News : रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात वृद्ध की मिली लाश
जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार की रात एक वृद्ध की लाश जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथुपुर फाटक के पास मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी पुलिस ने अज्ञात वृद्ध की लाश बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार नाथूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक वृद्ध जिसकी उम्र लगभग 60वर्ष से अधिक लग रही है की लाश ट्रैक के किनारे पड़ी हुई है। जब जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक कुर्ता सफेद रंग का और गमछा सफेद रंग का पहने हुए हैं और पैर में जूता पहने हुए हैं। काफी देर तक लाश की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के लाश घर में रखवा दिया है।
Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में घायल अधेड की इलाज के दौरान
मौतजौनपुर धारा, खेतासराय। सड़क दुर्घटना में घायल अधेड की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधि कार्रवाई में जुट गई। गौरतलब हो कि स्थानीय थाना अंतर्गत जमदहा गाँव निवासी लालता बिन्द पुत्र स्वर्गीय बल्ला बिन्द (65वर्ष) बुधवार की देर शाम जमदहा बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहे थे कि अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से उनके सिर में काफी गम्भीर चोट आ गयी थी, जिन्हें परिजनों द्वारा अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ गुरुवार को इलाज के दौरान मौ हो गयी। मामले में मृतक के पुत्र ओमप्रकाश बिन्द ने लिखित तहरीर स्थानीय पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस विधिक कार्रवाई मे जुट गई।



