― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...

Jaunpur Flash 30s

Jaunpur News : मारपीट में तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। लोनिया पट्टी गांव में चार दिनों पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर दलित युवक व युवती की पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

गांव निवासी प्रमुख प्रसाद गौतम ने गत 27नवम्बर को थाने में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी सयानी हो चुकी पुत्री आरती घर से खेत की तरफ जा रही थी। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही भारत यादव, बुझारत यादव व ओमप्रकाश यादव उसे रोक गाली गलौज कर लात घूंसो से मारने लगे। आरोप है कि बचाव को आया युवती का रिस्तेदार चंद्रशेखर गौतम को भी पीटकर घायल कर दिए।

Jaunpur News : युवती संग दुराचार का असफल प्रयास

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर के बरामदे में सो रही युवती संग गांव के ही एक युवक के द्वारा दुराचार के प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के शोर मचाने पर आरोपित युवक भाग गया। युवती की माता ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

गांव निवासी युवती की माता का आरोप है कि सयानी हो चुकी बेटी घर के बरामदे में सो रही थी। शनिवार की आधी रात को गांव का ही युवक दबे कदमों से उसके बिस्तर पर पहुंच मुंह दबाकर दुराचार का प्रयास करने लगा। उसके चंगुल से किसी प्रकार से बचकर युवती ने शोर मचा दिया। मौके पर स्वजनों के पहुंचने तक आरोपित फरार हो गया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है घटना की छानबीन कराई जा रही है।

Accident News jaunpur : झपकी आ जाने से नहर में गिरी कार, चालक सुरक्षित

जौनपुर धारा, खुटहन। गोसाईंपुर नहर पुलिया के पास शनिवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में पानी न होने से चालक सुरक्षित बच गया। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। बुलडोजर व ग्रामीणों की मदद से कार बाहर निकाला गया।

चकबेसहूदास माफी गांव निवासी विनय कुमार गोसाईं के घर शादी की बारात आई थी। आधी रात को वे अपनी कार से किसी रिश्तेदार को शाहगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़ वापस घर लौट रहे थे। उक्त पुलिया के पास झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर नहर में उतर गई। चालक विनय कार से नीचे कूद अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। शोरगुल सुन मौके पर तमाम ग्रामीण जुट गए। दूसरे दिन बुलडोजर बुलाकर कार बाहर निकाला गया।

Jaunpur News : मजदुरी करके घर जाते समय दबंगों ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलावा गांव निवासी युवक को मजदुरी करके घर जाते समय दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।बेलावा गांव निवासी राजनाथ भारती पुत्र रामलोचन भारती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मजदुरी करके घर जाते समय विपक्षी विवेक यादव उर्फ प्रदुम पुत्र रामपाल यादव लकी यादव पुत्र कल्पनाथ यादव निवासी बरबस आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share Now...