जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकला क्षेत्र के दो गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन के बाद पद रिक्त हो गया था। दोनों जगह चुनाव कराने की तिथियां घोषित की गई। निर्धारित समय तक नामांकन हुए जिसके बाद दोनों गांव से एक-एक पर्चा भरा गया। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी रामदुलार यादव ने बताया कि जंगीपुर खुर्द में क्षेत्र पंचायत सदस्य धनावती देवी का निधन हुआ था। उनके स्थान पर उनकी बहू पूजा गौतम पत्नि नीरज गौतम निर्वाचित हुई। वहीं पल्हामऊ खुर्द में रघुनाथ गौतम की निधन के बाद उनकी पत्नी सुकन्या गौतम को निर्विरोध निर्वाचित चुना गया।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा
जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग...
Jaunpur Dhara News : दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
