जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पुरामुकुन्द हाइवे के पास से मंगलवार को पुलिस ने दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दलित महिला के साथ दुष्कर्म के अपराध मे वांछित चल रहे अभियुक्त विकास मौर्य पुत्र स्व.रामपति मौर्य निवासी ग्राम रामपुर थाना बदलापुर को मंगलवार को पुरामुकुन्द हाइवे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाई कर रहीं है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur Dhara News : दलित महिला से दुष्कर्म का अभियुक्त गिरफ्तार



