Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeउत्तर प्रदेशJaunpur Dhara News : गैस लदे टैंकर की चपेट में आने से...

Jaunpur Dhara News : गैस लदे टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

जौनपुर धारा, वाराणसी। जिले में बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत रिंग रोड चौराहे पर शनिवार की सुबह हादसा हुआ। गैस लदे टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। चोलापुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर नियार निवासी शुभम चौबे पुत्र असीम चौबे पहाड़िया निवासी अपने दोस्त यीशु सिंह के साथ राजातालाब की तरफ से स्कूटी से हरहुआ की तरफ आ रहा था। सुबह करीब 10बजे वह रिंग रोड चौराहे पर पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रहे गैस लदे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। घटना को लेकर थानाध्यक्ष बड़ागांव अजय पांडेय द्वारा बताया गया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। कहा कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।

Share Now...