जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करने जा रही विवाहिता को तमंचा से धमकाकर दुष्कर्म के असफल प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश पर नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव निवासी विवाहिता का पति रोजी-रोटी के चक्कर में गुजरात रहता है। वह अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि गत 3 सितंबर को वह दूसरे गांव सम्मनपुर तिलवारी में मजदूरी पर खेत में काम करने जा रही थी। रास्ते में सरपत के झुरमुट के पास पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे इसी गांव निवासी अली अहमद उसका हाथ पकड़ भीतर खींच लिया, उसके कपड़े फाड़ने लगा। यह भी आरोप है कि वह शोर मचाने लगी तो तमंचा निकाल जान से मार देने की धमकी देने लगा। शोरगुल सुन कुछ लोगों को मौके की तरफ आने की आहट पाकर वह भाग गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दिया है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur Dhara News : खेत में काम करने जा रही विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास



