जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति के अंतर्गत 90दिवसीय अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बदलापुर आयुष श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र की उपस्थिति में थाना बदलापुर व पेशी बदलापुर पर नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा लगभग 1200महिलाओं को सल्तनत बहादुर डिग्री कालेज में सभा/गोष्ठी करके महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया व समस्त हेल्पलाइन नं.1090, 112, 1930, 108, 102, 181, 1076 से अवगत कराया गया एवं साईबर क्राईम से बचने के उपाय बताते हुए मिशन शक्ति के पम्पलेट प्रदान किया गया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur Dhara News : 1200 महिलाओं को किया गया जागरूक



