जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। विद्युत विभाग की लापरवाही से हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जौनपुर जिले के सिंगरामऊ में दो युवकों की मौत हो गई थी जिसके परिजनों को आज तक मुआवजा नहीं मिल सका। ज्ञात हो कि बीते 4 जुलाई को हाई टेंशनतार की चपेट में आने से बछुआर गांव निवासी रविशंकर तिवारी 22वर्ष और श्यामयादव 22वर्ष का घटनास्थल पर ही तड़प कर मौत हो गई थी। घटना के 3 महीने बाद भी परिजनों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला और न ही किसी प्रकार की मदद मिली है। परिजनों का कहना है कि हमे सिर्फ विद्युत विभाग से आश्वासन मिलता है कि पैसा आ जाएगा। लेकिन 3 महीने बीत गए, अभी तक किसी भी प्रकार की मदद नहीं हुई है, सिर्फ आश्वासन मिला है।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
Jaunpur Dhara News : हाई टेंशन तार से मृत युवकों के परिजनों को नही मिला मुआवजा



