― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हर बंद दरवाजे को खोलने की चाभी है...

Jaunpur Dhara News : हर बंद दरवाजे को खोलने की चाभी है शिक्षा : प्रिया सरोज

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के बलुआ विजयीपुर के बनवासी बस्ती में शुक्रवार को भारतीय आदवासी महासभा द्वारा स्वागत समारोह एवं आदिवासी (मुसहर) जागृति और सामाजिक न्याय सम्मेलन डॉ.ए.के.यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि आपने ना नेता चुना है और ना सांसद चुना है आपने बेटी और बहन चुना है। बेटी व बहन हमेशा आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ाने व बचाने का कार्य करेगी। मैने महसूस किया है कि हमारे समाज के लोग आज भी आगे नहीं बढ़ पाए है। संविधान से जो हक अधिकार हम सभी को मिला है उसे समझने की जरूरत है। अगर आप अपने हक अधिकार को समझ पाएंगे तो किसी नेता के यहां जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारे देश में जातिवाद बहुत ज्यादा है धर्म के नाम पर लोग भेद भाव करते है। जिस्ा दिन से आप उन्हे रोक देंगे उस दिन से किसी की हिम्मत नहीं होगी, कि आपके हक अधिकार पर डकैती डाल सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप अपने लड़के को मौका देते है उसी तरह से आप अपने लड़की को भी मौका देंगे तभी देश व समाज का विकास हो सकता है। छीने हुए अधिकार कभी आपको भीख में नहीं मिलते है व अधिकार छीन कर हासिल करना पड़ता है शिक्षा हर बंद दरवाजे की चाभी है। जब बच्चे पढ़ लिख लेंगे तब अपने हक की लड़ाई खुद लड़ सकेंगे। विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि शिक्षा अविष्कार की जननी है और शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा। इसीलिए शिक्षा पर हम सभी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्यों आज अनुसूचित जाति के लोग आदिवासी एससी-एसटी के लोग शिक्षा से क्यों वंचित है। क्योंकि उनसे शिक्षा को छीना गया था। मंचासीन अध्यक्ष भारतीय आदिवंशी महासभा विजय कुमार आदिवंशी, विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान, सुरेश यादव, ग्राम प्रधान रामजीत समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • सांसद,विधायक का ढोल नगाड़ों से किया गया स्वागत

भारतीय आदवासी महासभा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे सांसद, विधायक का बनवासी लोगो के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी स्वागत किया। गर्मजोशी से अवगत होते देख गदगद हुए सांसद, विधायक ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में बनवासी महिलाए मौजूद रही।

  • सांसद को दस सूत्रीय मांग पत्र सौंप

सदन में उठने की मांग की भारतीय आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार आदिवंशी ने मुसहर समाज की तरफ से दस सूत्रीय मांग पत्र सांसद प्रिया सरोज को सौंप सदन में मुसहर समाज की पीड़ा को उठाने का आग्रह किया जिस पर सांसद ने अपनी सहमति जताई वही विधायक तूफानी सरोज ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि मुसहर समाज में जहां पर बिजली की समस्या है लोग अंधेरे ने रह कर अपना जीवन जीते गई ऐसे बीस गांवो में सोलर लाइट लगवाने कार्य किया जायेगा।

Share Now...