― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सूचना पर अवैध रूप से पाया गया 150...

Jaunpur Dhara News : सूचना पर अवैध रूप से पाया गया 150 कुण्टल गेहूँ, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि सूचना मिली थी कि तहसील-मड़ियाहूँ के वि.ख.-बरसठी के खड़वा मार्ग पर स्थित योगेश दूबे के गोदाम में अवैद्य रूप से गेहूँ का संग्रहण किया गया है, संग्रहित गेहूँ सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रतीत होता है। उक्त सूचना के आधार पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार ने टीम के साथ उक्त गोदाम पर छापा मारा। छापे के दौरान गोदाम के अन्दर नमकीन बनाने वाले यंत्रो, भट्ठी व अन्य सहायक सामग्री के अतिरिक्त 326 बोरे में रखा हुआ गेहॅू दिखा, जो तौल कराने पर 150कुण्टल पाया गया। संग्रहित गेहूँ के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि संग्रहित गेहूँ बन्टी तिवारी पुत्र स्व.वीरेन्द्र प्रसाद तिवारी निवासी-सुभाषपुर पाली थाना-मडियाहूँ, जौनपुर का है। उक्त संग्रहण के सम्बन्ध में बंटी तिवारी के पास कोई वैध अभिलेख आदि नहीं पाया गया, जिसके कारण गेहूँ के अवैध कारोबार में संलिप्त पाये गये बन्टी तिवारी पुत्र स्व.वीरेन्द्र प्रसाद तिवारी निवासी सुभाषपुर पाली थाना-मडियाहॅू, जौनपुर के विरूद्ध जिलाधिकारी के आदेश पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक, मड़ियाहूँ को आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा-3/7 के तहत थाना-बरसठी में अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है।

Share Now...