जौनपुर धारा, जौनपुर। निदेशक राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार श्री वी.के.सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर घटित उत्पीड़न के विभिन्न थानों में पंजीकृत लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में अधिकारियो के साथ चर्चा की। निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीडितों के एफआईआर समय से दर्ज किये जाए क्योंकि समय से एफआईआर दर्ज न होने से साक्ष्य नष्ट हो जाते है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकरणों में अब तक की गयी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मानवता के आधार पर गरीब, मजलूमों को न्याय दिलाने का कार्य करें। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News : समय से दर्ज किये जाये पीड़ितों के एफआईआर



