Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला सम्पन्न

Jaunpur Dhara News : भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले के सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे कार्यशाला आयोजित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा ने जौनपुर जिला में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा कार्यशाला में प्रतीक चिन्ह एवं मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 लॉच कर सदस्यता अभियान से जुड़ी आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।

उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। लखनऊ से 2 व 3 सितंबर को प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान लॉन्च किया जाएगा 4 और 5 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों और 6 व 7 सितंबर को मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान लॉन्च होगा। जिले मे 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है सभी कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे जो कार्यकर्ता 100 प्राथमिक सदस्य बनाएगी, वही सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य बनेगा भाजपा द्वारा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा उन्होंने कहां कि यह सदस्यता अभियान नहीं, संगठन का महापर्व है। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा हर छह साल में नए सिरे से सदस्य बनाती है। विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन को कमजोर बूथों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए हर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को जुटना होगा एक-एक शक्ति केंद्र पर ध्यान देना होगा नए प्रयोग करना होंगा, कौन सा वर्ग हमसे छुटा हुआ है। उस पर ध्यान दे विधानसभा लोकसभा में किस वर्ग का वोट हमें नहीं मिला इस पर फोकस करें अवसर पर काम होता है। एमएलसी विद्यासोनकर ने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। सर्वप्रथम जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान के बारे मे विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में चार तरीके अपनाएंगी। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने किया। उक्त अवसर पर गुलाब सरोज, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, संतोष सिंह, संदीप सरोज, धनंजय सिंह, गीता जायसवाल, सुधाकर उपाध्याय, सुरेंद्र सिंघानिया, राजू दादा, उमाशंकर सिंह, शशि मौर्य, धीरू सिंह, सुनील यादव मम्मन, आमोद सिंह, रोहन सिंह, रागिनी सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...