― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  पीयू में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसिलिंग 5...

Jaunpur Dhara News :  पीयू में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसिलिंग 5 अगस्त को

  • रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मिला मौका

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम काउंसिलिंग के उपरान्त शेष बची सीटों पर 5 अगस्त को काउंसिलिंग करायी जायेगी। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों जिनमें एम.बी.ए.एवं एम.सी.ए. को छोड़कर सत्र 2024-25 में प्रवेश सेतु प्रथम काउंसिलिंग बीतें दिनों सम्पन्न करायी गई थी। कुलसचिव महेंद्र कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीएएलएलबी, बीएससी गणित, बीएससी बायो, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी आनर्स, बीएससी पर्यावरण विज्ञान आनर्स, बीकॉम, बीटेक ईई, आरई, आईटी, ईसीई ईआई, एमई, बीसीए, डी-फार्मा और बीबीए में विभिन्न केटेगरी में रिक्त सीटों पर ही काउंसलिंग होगी। काउंसिलिंग के उपरान्त यदि रिक्त बची तो तृतीय व अन्तिम काउंसिलिंग में आरक्षित वर्ग को अन्तिम अवसर प्रदान करते हुये रिक्त बची आरक्षित वर्ग की सीटों को अनारक्षित वर्ग में परिवर्तित कर अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जायेगा। तृतीय और अन्तिम काउंसिलिंग 07 अगस्त 2024 को सम्पन्न करायी जायेगी। बीएएलएलबी, बीएससी  पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जा रहा है, उन पाठ्यक्रमों में तृतीय, अन्तिम काउंसिलिंग 07 अगस्त के उपरान्त भी यदि सीटें रिक्त रहती है, तो ऐसी ऑनलाईन आवेदन हेतु 08 अगस्त को रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय पोर्टल खोल दिया जायेगा। जिन पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा नहीं करायी गयी है, ऐसे पाठ्यक्रम में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जा रहा है, उनमें दिनांक 08 अगस्त से रिक्त बची सीटों पर ऑनलाईन आवेदन हेतु विश्वविद्यालय पोर्टल खोला जा रहा है। अभ्यर्थी उपरोक्त समस्त पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय वेबसाईट vbspu.ac.in पर उपलब्ध सम्बन्धित विभागों के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर नियमानुसार प्रवेश ले सकते है।

Share Now...