― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पर्यावरण संरक्षण के लिये हुआ पोस्टर एवं निबंध...

Jaunpur Dhara News : पर्यावरण संरक्षण के लिये हुआ पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता

जौनपुर धारा,जौनपुर। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में समाजशास्त्र विभाग, इको क्लब एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में 12अक्टूबर को पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ.सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं में पर्यावरणीय बोध और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और मानवीय अस्तित्व विषय पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में महाविद्यालय के स्नातक स्तर के कुल 56 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी सेमेस्टर-3 की छात्रा कशिश तिवारी प्रथम, बीए सेमेस्टर-1 की शिवानी गौतम को द्वितीय स्थान मिला जबकि बीएससी सेमेस्टर-1 की छात्रा तनु मिश्र को तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रोफेसर जय कुमार मिश्र, डॉ.बृजेश प्रताप सिंह, डॉ.रवीन्द्र कुमार सिंह, डॉ.श्याम बाबू, डॉ.आनन्द कुमार सिंह, डॉ.गिरीश मणि त्रिपाठी सहित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

Share Now...