Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे बर्खास्त...

Jaunpur Dhara News : परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे बर्खास्त एम्बुलेंस कर्मचारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। 108 एवं 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की तरफ से जौनपुर जिलाधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें 22 सितंबर को उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के द्वारा 108 एवं 102 बर्खास्त 9000 एम्बुलेंस कर्मचारियों के द्वारा 10 सितंबर से 20 सितंबर तक पैदल इटावा से लखनऊ न्याय यात्रा निकाल कर स्वास्थ्य मंत्री आवास का घेराव कर 22 सितंबर को स्वास्थ मंत्री बृजेश पाठक के द्वारा समाप्त कराया गया एवं उनके द्वारा सभी कर्मचारियों को मिठाई भी खिलाया गया 108 व 102 कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि सभी समस्याओं का समाधान एक हफ्ते के अंदर कर दिया जाएगा। एक सप्ताह से ज्यादा समय हो जाने पर उचित ठोस निर्णय अभी तक नहीं मिला संगठन ने स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया कि सम्पूर्ण कर्मचारी अपने पूरे परिवार के साथ उनके आवास पर बहुत जल्द ही तिथि तय करके प्रशासनिक सूचना के बाद भूख हड़ताल पर शांतिपूर्ण तरीके से बैठेंगे। सम्पूर्ण कर्मचारी की एक ही मांग है कि 9000 बर्खास्त कर्मचारियों के वेतन सहित बहाली की जाये।

Share Now...