Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : परंपरागत तरीके से मनाया गया ऐतिहासिक भरत मिलाप

Jaunpur Dhara News : परंपरागत तरीके से मनाया गया ऐतिहासिक भरत मिलाप

  • चारों भाईयों का मिलन देख भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर का ऐतिहासिक पंडितजी राम लीला समिति का भरत मिलाप मंगलवार की देर रात्रि परंपरागत तरीके से संपन्न हुई। राम भरत समेत सभी भाईयों का मिलन देख कर श्रद्धालुओं के नयन भर गये। समूचा क्षेत्र भगवान श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा। छतों से श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर चारों भाईयों के मिलन को सुगन्ध मय बना दिया। इस दौरान कई आकर्षक झाकियां, लाग, चौकी एवं बाहर से आये कलाकारों ने मेले की शोभा में चार चांद लगाए। पण्डितजी रामलीला समिति व सजावट कमेटी के सहयोग से भरत मिलाप आयोजित किया गया था।

सजावट कमेटी ने आकर्षक रंग बिरंगी लाइट और झालरों से पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजा दिया था। शहर के मुख्य–मुख्य मार्गों पर आकर्षक गेट बना कर शहर को चका चक दूधिया रोशनी से रात में दिन का ऐहसास करवा दिया। ऐतिहासिक भरत मिलाप एवं मेला का भव्य उदघाट्न मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेम चन्द्र चौबे रहे। अहियापुर मोड़ से झांकी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया जो सुतहट्टी चौराहा, सब्जी मण्डी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज पर बने श्रीराम जानकी मंच पर भगवान श्रीराम जानकी लक्ष्मण से भरत व शत्रुघन का मिलाप देख कर श्रद्धालुओं के नयन भींग गए और जयश्री राम के जयकारे से समूचा ओलन्दगंज गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में मेले में आए हुए लॉग, झांकियों को नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नन्दन सिंह ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुनील सेठ, मनोज कुमार वर्मा, जगदीश मौर्या गप्पू, रमेश चन्द्र लखौवाँ, अजय साहू, विजय केडिया, रामकुमार साहू, अरुण केशरी, विनय साहू, संदीप अग्रहरि, ज्ञानेश्वर सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में पण्डित जी रामलीला समिति के अध्यक्ष रमेश सेठ ने मेले में आए हुए श्रद्धालुओं एवं मेला में सहयोग करने वाले प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share Now...