जौनपुर धारा, जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से सम्बंधित मिशन शक्ति अन्तर्गत महिला किसान दिवस आयोजित किया गया। महिलाओं को सम्बोधित करती हुई मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि पहले महिलाएं कमजोर हुआ करती थी, किन्तु सरकार मिशन शक्ति अन्तर्गत उन्हें अब विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर स्वावलंबी बना रही है। महिलाएं विकासशील देश की अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन्हें इनके अधिकारों और अवसरों से बंचित करने का अर्थ बच्चों और समाज के लिए वेहतर भविष्य से इनकार करने जैसा है। सरकार महिला कृषकों के सशक्तिकरण के लिए 15अक्टूबर को महिला किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह एक अत्यंत प्रासंगिक एव सामयिक निर्णय है। महिलाओं की भागीदारी आज हर क्षेत्र में हो रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं को फार्म मशीनरी बैंक/कस्टम हायरिंग योजना जिसमें ट्रेक्टर, लेजर लैण्ड लेवलर, फसल अवशेष प्रबंधन के यन्त्र एवं अन्य उपयोगी कृषि यंत्रों के क्रय पर 40-80प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है, इसमे महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जाती हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ.सन्दीप कुमार ने बताया कि महिलाओं की कृषि क्षेत्र में भागीदारी को पहचान एवं बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र में एक महिला वैज्ञानिक तैनात करने का निर्णय लिया है। डॉ.सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालयो द्वारा चलाए जा रहे चार वर्षीय गृह विज्ञान के पाठ्यक्रम को कृषि स्नातक की समकक्षता प्रदान कर दी गयी है, जिससे अधिक से अधिक महिलाए कृषि एवं संबंधित क्षेत्र में सरकारी नौकरीयो में स्थान प्राप्त कर सके। महिलाओं को जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने औद्यानिक मिशन, कृषि सिंचाई, सूक्ष्म एवं लघु मध्यम उद्योग की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.ओपी श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ.स्वाति पाहुजा, संध्या सिंह, दुर्गा मौर्या, साधना खरवार, ममता सिंह, शन्नो सिंह आदि सैकड़ों महिला कृषक मौजूद रही।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : देश के विकास में महिलाओ की भूमिका अहम : सीमा द्विवेदी
