जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 15वर्षीय नितिन सिंह की लाश तीसरे दिन गोमती नदी के केशवपुर के मलुही घाट पर मिली। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। नितिन के दरवाजे पर सैकड़ो की संख्या लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार शिवपुर गांव निवासी धुरेन्द्र सिंह की माता का निधन तीन अक्टूबर को हुआ था। परिवार के लोग जगदीशपुर पम्प कैनल के पास घाट नहाने जाते थे। रविवार को दादी का घाट पर नहाते समय नितिन सिंह पुत्र धुरेन्द्र सिंह गोमती नदी डूब गया था। उसके साथ चार अन्य लड़के भी डूब रहे थे। तीन को लोगों ने बचा लिया था। स्थानीय पुलिस तथा गोताखोर भी नितिन को ढूंढ रहे थे। उसका कुछ पता नही चल पाया। आखिर में थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने अधिकारियों से बात करवाकर सोमवार को वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया। एनडीआरएफ टीम नदी में तीन किमी तक लगातार प्रयास किया।उसे भी सफलता नही मिली। रात को टीम वापस चली गयी। मंगलवार की सुबह केशवपुर के मलुही घाट पर मछुआरों द्वारा लगाए गए जाल में नितिन के लाश को फंसा देखा। उन लोगों ने तत्काल मृतक के परिजनों को जानकारी दिया। मंगलवार की सुबह, मछुआरों द्वारा लगाए गए जाल में नितिन का शव फंसा हुआ पाया गया। मछुआरों ने तत्काल मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग और थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शव को घर लाया गया, जहां नितिन की मां सहित अन्य परिवार के सदस्य उसका अंतिम दर्शन करने के लिए बेसुध होकर गिर पड़े। परिवार के अन्य सदस्य भी रो-रोकर बेहाल हो गए। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तथा थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। वहां नितिन के माँ सहित अन्य ने उसका आखिरी दर्शन किया। वहां का माहौल काफी गमगीन हो गया। माँ बेसुध होकर गिर गयी। पिता व भाई व बहनों रो-रो कर बेहाल हो गये। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : तीसरे दिन मिली नदी में डूबे नितिन की लाश
