जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखण्ड पर गुरुवार को भोर में करीब चार बजे वाराणसी जा रही सीतापुर स्पेशल ट्रेन की चपेट मे आने से अपने मायके आई एक महिला की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखण्ड पर बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम फाटक के पास तड़के सुबह करीब चार बजे वाराणसी जा रही सीतापुर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से हिरावती देवी(42) पत्नी राजकुमार पटेल निवासी गोसेपुर, रामापुर थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़ की मौत हो गई। वह बुधवार की रात को ही अपने मायके मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुंगरडीह गांव मे आई हुई थी। भोर में वह अपने घर के लिए चुपचाप बगैर मायके वालों को बताए ही निकल गई और सुबह लोगो ने रेलवे ट्रैक पर महिला के कटकर मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस जघई ने लाश की शिनाख्त कराने पर हीरावती के रूप में हुई। जीआरपी पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। जीआरपी पुलिस की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मौत की खबर घर वालो को दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संतोष पाठक ने बताया कि मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है।यदि तहरीर है तो मामले की छानबीन की जाएगी।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur Dhara News : ट्रेन की चपेट में आने से मायके आई महिला की मौत

Previous article


