― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जौनपुर में कलयुगी मां ने अपने ही बेटे...

Jaunpur Dhara News : जौनपुर में कलयुगी मां ने अपने ही बेटे की गला रेत कर की हत्या

  • पति से किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी

जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जेठपुरा (भंजूपट्टी) गांव में रविवार को देर रात एक मां ने अपने ही डेढ़ वर्षीय बेटे का चाकू से गला रेतकर पहले गंभीर रूप से घायल किया। फिर उसी चाकू से खुद का गला रेत लिया। इससे मां और बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे काे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक जेठपुरा (भंजूपट्टी) गांव की बंदना देवी का उसके पति प्रदूम गौतम सेकिसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर बंदना ने गुस्से में आकर पहले चाकू से अपने वंदना की हालत गंभीर रही है। डेढ़ वर्षीय बेटे का गला रेत दिया। फिर उसी चाकू से अपना गला रेत लिया। मां बेटे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए मड़ियाहूं ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले की बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ला मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण घटना हुई है। बेटे की मौत हो चुकी है, मां जिन्दा है। मामले की जांच की जा रही है।

Share Now...