जौनपुर धारा, जौनपुर। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर दी गई। सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल ने नगर के पुराना चौक मोहल्ला स्थित बालिका इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए महिला कांस्टेबल ने कहा कि कोई भी परेशान करे तो बेहिचक वह हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दे सकती हैं। उनका नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। वहीं मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल पुष्पा और उनकी टीम ने मिशन शक्ति के बारे में महिला सुरक्षा के लिए बने कानून और सुविधाओं की जानकारी छात्राओं को दी। मिशन शक्ति तथा हेल्पलाइन नंबरों 1090, वूमेन पावर लाइन 181महिला हेल्पलाइन 108, एम्बुलेंस सेवा 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड लाइन की जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा
जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग...
Jaunpur Dhara news : छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक
