― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

Jaunpur Dhara News : पागल सियार ने किया आधा दर्जन लोगो को घायल, ग्रामीणों ने मारा

जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर में पागल सियार ने हमला करके आधा दर्जन से अधिक लोगो घायल कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने आदमखोर जानवर को घेरकर मौत के घात उतार दिया। उसके बाद लोगों ने राहत सास ली।

मछलीशहर तहसील के लासा गांव में बीती रात सोते समय एक जंगली जानवर ने हमला करके एक महिला सहित आठ लोग को घायल कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज चल रहा है। उधर ग्रामीणों ने पागल सियार को घेरकर मार डाला। उसके बाद गांव के लोगों ने सुकून की सांस ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर के अधीक्षक तपिश कुमार ने बताया कि सियार के हमले से लास गांव के 8 लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज सीएससी पर कराया तथा गांव में एंबुलेंस भेजकर टीकाकरण भी कराया गया। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा हैं।

Jaunpur Dhara News : नाबालिग संग छेड़छाड़ का आरोप

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग संग छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की माता ने आरोपित के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है।

गांव निवासी पीड़िता की मां का आरोप है कि उसका पति गूंगा और बहरा है। मेरी एक 13 वर्ष की पुत्री है। गत 29अगस्त की रात्रि गांव का ही एक युवक उसके घर में घुसकर पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर उसकी नींद खुल गई। मां बेटी के शोर मचाने पर आरोपित भाग गया।थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Jaunpur Dhara News : दबंगों ने गिराई दीवार, चार पर मुकदमा

जौनपुर धारा, सरपतहां। उसरौली गांव में रविवार को दबंगों द्वारा जबरन दीवार गिराने, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। गांव निवासी महेंद्र प्रसाद वर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पड़ोस के ही राम सजन वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, लक्ष्मीशंकर वर्मा तथा ईशनारायण विश्वकर्मा आदि ने उनकी दीवार जबरन ढहा दी और विरोध करने पर गाली गलौज तथा अन्य जान से मारने की धमकी दी।

Share Now...