Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : अराजकता का माहौल बनाना चाहती भाजपा : तूफानी...

Jaunpur Dhara News : अराजकता का माहौल बनाना चाहती भाजपा : तूफानी सरोज

  • आमजनमानस अपने को असुरक्षित कर रही है महसूस

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पार्टी की मासिक बैठक सपा नेता नीरज पहलवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा विधायक तूफानी सरोज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश की सरकारें जाति संघर्ष कराना चाहती है। आज पूरे देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। देश एवं प्रदेश में कही भी किसी की कब हत्या कर दी जाएगी इसकी सुरक्षा की गारंटी खत्म हो चुकी है। अपराधी बेलगाम है, फर्जी एनकाउंटर की यह सरकार कीर्तिमान स्थापित करना चाहती है। अध्यक्षीय संबोधन में नीरज पहलवान ने कहा कि बूथों पर मजबूती से अपने-अपने बूथ पर वोट बढ़ाते हुए नए वोटरों को जोड़ने का कार्य करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण यादव,जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, डॉ.हरिराम, सुरेश यादव, नीरज यादव, जय हिंद यादव, जितेंद्र, सुरेश, सुभाष, गुड्डू चौहान, सुरेंद्र यादव, रामप्रवेश मास्टर अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा केराकत, अखिलेश सरोज, सलाउद्दीन, सुदर्शन, आनंद कुमार, गोविन्द यादव, धर्मेंद्र गौतम, अवनीश, यशवंत, ऋषि यादव, राज बहादुर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share Now...