― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मंत्री और एसडीएम के दुर्व्यवहार से पत्रकारों में...

Jaunpur Dhara News : मंत्री और एसडीएम के दुर्व्यवहार से पत्रकारों में रोष

  • ग्रापए की बैठक में केराकत के पत्रकारों ने की निंदा

जौनपुर धारा, केराकत। पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के केराकत इकाई की सोमवार को केराकत में बैठक हुई। जिसमें घटना को लेकर रोष व्यक्त किया गया। एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष संजय शुक्ल ने कहा कि इस सरकार के कुछ अधिकारी और मंत्री घोटाले और गबन में लिप्त हैं।जब कोई पत्रकार उनको उजागर करने का काम करता है। तो वे उन पर रोब झाड़ने लगते हैं। पिछले दिनों जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह और चन्दवक ब्लॉक क्षेत्र के पत्रकार त्रिलोकी गुप्ता के साथ यही हुआ। राजकुमार सिंह के सवाल पूछने पर जिले के मंत्री गिरीश यादव को ज़ब निरुत्तर हो गए तो वे उन्हीं पर भड़क गए और रोब झाड़ने लगे। चन्दवक में त्रिलोकी गुप्ता ने एसडीएम सुनील कुमार के निरीक्षण की फोटो खींचने लगे तो एसडीएम ने उनकी मोबाइल छीन ली। मंत्री और एसडीएम के दुर्व्यवहार से पत्रकारों में रोष है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के संरक्षक दीपनारायण सिंह ने भी घटना की निंदा की। बैठक का संचालन पप्पू सरोज ने किया। इस मौके पर पंकज कुमार सिंह, नवीन सिंह, अरविन्द यादव, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, रामशरण यादव, जयप्रकाश पाण्डेय, राजेश यादव, कौशलेन्द्र गिरी, बजरंग बहादुर सिंह, श्यामनारायण जायसवाल आदि रहे।

Share Now...