― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बढ़ती जा रही हैं डेंगू मरीजों की संख्या

Jaunpur Dhara News : बढ़ती जा रही हैं डेंगू मरीजों की संख्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। एक बार फिर डेंगू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जहाँ बहते एक सप्ताह में 32नए मरीज सामने आने के बाद अब डेंगू के कुल मामलों की संख्या 179पहुंच गई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों जैसे खुटहन और केराकत में भी डेंगू के मरीजों की पहचान हुई है। नगर के पुरानी बाजार, धरनीधरपुर और बेगमगंज में तीन नए संक्रमित मिले हैं, जिसके चलते सफाई के साथ ही फागिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार के मरीजों की जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिला अस्पताल में पहले 50 से 60 मरीजों की जांच होती थी, अब इसे बढ़ाकर 100कर दिया गया है। इस समय 65से अधिक लोग डेंगू के उपचाराधीन हैं। जहां-जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां ‘हॉट स्पॉट’ बनाए जा रहे हैं। अब तक जिले में 41हॉट स्पॉट बनाए गए हैं, जिनमें से 12 चाचकपुर में, 12सिपाह में, 7पुरानी बाजार में, 5लाइन बाजार में, 4धरनीधरपुर में, 4परशुराम में और 1बेगमगंज में हैं। इन इलाकों में एंटी-लार्वा का छिड़काव और फागिंग की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 179 डेंगू पेशेंट हैं, जिनमें से 95 शहरी क्षेत्र से हैं और बाकी ग्रामीण अंचल से। डेंगू रोकने के लिए पॉजिटिव पाए गए क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं और जिला अस्पताल, सीएससी और पीएसी पर समुचित इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे साफ-सफाई का ध्यान रखें और बुखार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाएं।

Share Now...