Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची में कुलपति प्रो. वंदना...

Jaunpur Dhara News : प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची में कुलपति प्रो. वंदना सिंह समेत 2 शिक्षक

  • स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी हुई विश्व के शीर्ष 2प्रतिशत प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह को इस बार पुनः विश्व के 2प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह मिली है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 2प्रतिशत प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची 2024 में उनका नाम शामिल हुआ है। कुलपति प्रो.वंदना सिंह के साथ ही रज्जू भैय्या संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ.मिथिलेश यादव और पर्यावरण विज्ञान विभाग के डॉ.सुधीर उपाध्याय भी इस सूची में शामिल है। प्रो.वंदना सिंह ने पॉलीमर एवं बायोपॉलीमर नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विशेष रूप से पॉलिसैकेराइड आधारित नैनो पदार्थ पर संश्लेषण,वर्णन और अनुप्रयोगों में सराहनीय शोध कार्य रहा है। प्रो.सिंह को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और फैलोशिप प्राप्त हुई है। एडवांस्ड मटेरियल लेटेस्ट पत्रिका द्वारा सर्वश्रेष्ठ सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार एएमएल मेडल भी मिल चुका है। प्रोफेसर वंदना सिंह को विभिन्न संस्थाओं से कई अनुसंधान परियोजनाएं भी मिली है। अभी तक 29 विद्यार्थियों का पीएचडी में मार्गदर्शन किया है। वर्तमान में तीन छात्रों का शोध निर्देशन कर रही है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति पद के पहले वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रसायन विभाग की अध्यक्ष पद पर कार्यरत रही। पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ.सुधीर उपाध्याय के अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उच्च कोटि के 90शोध पत्र स्कोपस  में प्रकाशित है, तथा गूगल स्कालर साइटेशन तीन हजार से भी अधिक है। उनकी तीन पुस्तको के साथ-साथ कई अन्तराष्ट्रीय लेख भी प्रकाशित है। डॉ.सुधीर उपाध्याय  को उनके उत्कृष्ट शोध एवं वैज्ञानिक व्याख्यान के आधार पर विजिटिंग प्रोफेसर का सम्मान रूस की साउदर्न फेडरल यूनिवर्सिटी रोस्तोव आन-डॉन से मिला है। रज्जू भैय्या संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ मिथिलेश यादव के अभी तक 70शोध पत्रों को अंतराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित कर चुकें हैं। उन्होंने शोध कार्य के अलावा भी कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। उन्होंने एमडीपीआई में ‘पॉलिमर’ जर्नल के संपादक के रूप में कार्य किया है और वर्तमान में वे पैकेजिंग क्षेत्र में बायोपॉलिमर नैनोकम्पोजिट पर शोध कर रहे हैं। उनके शोध कार्य की गुणवत्ता का प्रमाण उनके गूगल साइटेशन स्कोर (2808) और प्-इंडेक्स(29) से पता चलता है। डॉ यादव आजकल तीन प्रोजेक्ट यूजीसी-स्टार्ट अप अनुदान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, यूपी सरकार से यूपीसीएसटी अनुदान, और उच्च शिक्षा विभाग से सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस पर  कार्य  कर  रहें  हैं, जिसकी कुल अनुदान राशि 30लाख की है। इस उपलब्धि पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव दीपक सिंह, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.राजेश शर्मा, प्रो.प्रमोद कुमार यादव, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.श्याम कन्हैया सिंह समेत अन्य ने बधाई दी है।

Share Now...