― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पंखे के सहारे फांसी लगाकर युवक ने की...

Jaunpur Dhara News : पंखे के सहारे फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हमाम दरवाजा में मंगलवार को रुखसार हैदर के 18वर्षीय बेटे मोजिज़ हैदर ने अपने घर के एक कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार मोजिज़ के माता-पिता, रुखसार हैदर और रज़िया फातिमा, घर को बन्द करके बैंक और बाजार के काम से बाहर गए थे। जब दोनों वापस लौटे और घर का मुख्य दरवाजा अन्दर से बन्द पाया, तो उन्होंने पड़ोसी की छत से घर में दाखिल होकर दरवाजा खोला। जैसे ही वे कमरे में पहुंचे कि उन्होंने अपने बेटे को पंखे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। तुरंत ही पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर पहुंची पुरानी बाजार चौकी की टीम ने घटना स्थल को सुरक्षित कर लिया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि मौत के कारणों की गहराई से जांच की जा सके। फिलहाल, पुलिस इस मामले को हत्या या आत्महत्या दोनों संभावनाओं के साथ देख रही है। मोजिज़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। मृतक मोजिज़ हैदर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र था, और उसकी मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस अधिकारी अभी भी मामले की जांच में जुटे हुए हैं और जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Share Now...