― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : किसानों ने मेले में कृषि यंत्रों की जमकर...

Jaunpur Dhara News : किसानों ने मेले में कृषि यंत्रों की जमकर की खरीददारी

  • भादोछठ मेले में दूसरे दिन लगी रही भीड़
  • सूरज कुंड में स्नान करने का जारी रहा सिलसिला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा के ऐतिहासिक भादो छठ मेले में दूसरे दिन सोमवार को किसानों ने कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी की। दूसरे दिन भी मेले में भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें लोगों ने जरूरत के सामान खरीदें और प्राचीन तालाब सूरज कुंड में स्नान कर पूजन अर्चन किया। भादोछठ के मेले में सोमवार को भी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें दूसरे दिन किसानों ने मेले में फावङा, कुदाल, हंसीया, दौरी, सूप, चारपाई, कुर्सी व मेज, टेबल सहित लकड़ी के अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा अन्य दुकानों पर भी बच्चो महिला बुजुर्ग की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने सिंगार प्रसाधन के सामान खरीदें तो बच्चों ने तरह-तरह के मिठाइयों का लुफ्त उठाया। इस दौरान पुलिस सुरक्षा बल ने मेले में भ्रमण करती रही और अव्यवस्था उत्पन्न करने पर आधा दर्जन शरारती तत्वो को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा बच्चों ने झूले वह खिलौने खेल के सामान का आनंद उठाया दूसरे दिन भी सूरज कुंड में स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। लोगों के पुराने कपड़ो से सूरजकुंड की सीढीया पट गई। हालांकि प्रधान रैना सन्तोष सिंह ने पुराने कपड़ों को इकट्ठा करवा कर उन्हें बाहर फिकवा दिया। उधर मुन्नर राम इण्टर कालेज सरायख्वाजा के छात्रो ने अध्यापक अवनीश यादव के नेतृत्व मे मेलार्थियो को निशुल्क मिष्ठान व प्याऊ की व्यवस्था कर लोगों का गला तर करवाया। मेले में दूसरी ओर अखिल विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। जिसमें आशीष गुप्ता शुभम गुप्ता शिवम दीपक ने सहयोग किया।

Share Now...